भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प \ Clash between BJP workers and police
सवाई माधोपुरइस से समय की एक बड़ी खबर आ रही है जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही थी जिसको शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जाने से पुलिस ने रोक लिया इस कार्रवाई पर पुलिस का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं के पास मुख्य मार्ग होते हुए जाने की परमिशन नहीं है परंतु भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमने पुलिस प्रशासन को लिखित में दिया था इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता अलीगंज चौराहे पर धरने पर बैठ गए हैं पुलिस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच में कहासुनी लगातार जारी है Clash between BJP
खबर के मुख्य बिंदु –
गंगापुरसिटी में पुलिस रोका भाजपा की परिवर्तन यात्रा का काफिला
यात्रा के रास्ते को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच में हुई झड़प
सदर थाने के पास अलीगंज चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे
पुलिस के खिलाफ कर रहे है प्रदर्शन
पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्गो से नही गुजरने दिया गया परिवर्तन यात्रा को
पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ताओं के पास शहर के अंदर से जाने की अनुमति नहीं है
इसी बात पर भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमने पुलिस प्रशासन को एप्लीकेशन लिखित में दी थी
अरुण चतुर्वेदी ,जितेंद्र गोठवाल ,सांसद सुखबीर सिंह ,मनोज राजौरिया सहित भाजपा के नेता एंव कार्यकर्ता बैठे धरने पर बैठे