हिन्दी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन \ Organizing Hindi Debate competition
रावतसर. संजीवनी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार सुबह हिंदी में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था इंटरनेट -शिक्षा की बजाय मनोरंजन का साधन बन गया है। प्रतियोगिता में सभी चारों हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर निदेशक पवन गोदारा, प्रिंसिपल मृणमोय दास, सेक्रेटरी सुनीता गोदारा उपस्थित थे। Organizing Hindi Debate competition
प्रतिभागियों ने विषय के पक्ष एवम् विपक्ष दोनों पक्षों पर अपने विचार बेबाकी से पेश किए। कार्यक्रम के अंत में निदेशक पवन गोदारा ने कहा कि वाद विवाद प्रतियोगिताओं से बच्चों में तर्क के साथ बोलने को क्षमता विकसित होती है। प्रिंसिपल मृणमॉय दास ने कहा कि विद्यालय इस तरह की प्रतियोगिताएं हिंदी एवं अंग्रेजी दोनो भाषाओं में नियमित करवाता रहेगा। सेक्रेटरी सुनीता गोदारा ने कहा कि इस तरीके के आयोजन से बच्चों का भी किसी विषय विशेष के लिए ध्यान केंद्रित होगा Organizing Hindi Debate competition