सरपंच के बेटे को मारी गोली,हथियारबंद लूटेरो की करतूत,Sarpanch ke bete ko mari goli loot ke doran

MAXLIVENEWS.COM

पुरुषोत्तम दत्त /क्राइम डेस्क@चुरू/राजस्थान

सरपंच के बेटे को मारी गोली,हथियारबंद लूटेरो की करतूत,Sarpanch ke bete ko mari goli loot ke doran

चुरू जिले के सादुलपुर(राजगढ़सर) सरपंच के घर में घुसे लुटेरो ने सरपंच के बेटे को गोली मारी दी और 8 लाख कैश और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए।
दरअसल पूरा मामला सादुलपुर यानी राजगढ़ चुरू के
इंदासर गांव का है। इंदासर के सरपंच सुनील गोस्वामी के घर मे शुक्रवार की रात को घुसे 6 से 7 हथियारबंद बदमाशो ने 8 लाख कैश और सोने-चांदी के गहने लूट लिए। इस दौरान सरपंच का बेटा पुनीत जाग गया। उसने एक बदमाश को पकड़ लिया तो दूसरे बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली सरपंच के बेटे पुनीत के कंधे पर लगी जिसे हिसार किसी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। गोली की आवाज सुनकर गांव में आसपास के लोग जमा हो गए।

सरपंच के बेटे को मारी गोली,हथियारबंद लूटेरो की करतूत,Sarpanch ke bete ko mari goli loot ke doran

लोगो को जमा होते देख लूटेरो ने भागते-भागते 4 राउंड फायरिंग भी की।
लेकिन ग्रामीणों ने पीछा करते हुए और 2 बदमाशों को पकड़ लिया। मामला चूरू जिले के राजगढ़ का है।शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने और रात में गश्त शुरू करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।बदमाशों को किया पुलिस के हवाले फायरिंग की सूचना मिलने पर एसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!