मकान पर गिरी ट्रॉली एक की मौत और तीन घायल \ Makaan par Giree trolee , ak kee maut aur teen ghayal 

16 JUN 2023

MAXLIVENEWS.COM

मकान पर गिरी ट्रॉली एक की मौत और तीन घायल \ Makaan par Giree trolee , ak kee maut aur teen ghayal 

निर्माणाधीन मकान की छत लगाते समय मशाले से भरी मिक्सचर ट्रोली पास ही के मकान की छत पर गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई व एक महिला सहित दो बच्चिया गम्भीर घायल है। 

जानकारी के अनुसार वार्ड 12 में स्थित जिस घर पर पर ट्रॉली गिरी थी उसमे  काशीराम न नेपाली का परिवार रहता था।

यह घटना उस वक्त हुई जब काशीराम के पड़ोसी श्रवणकुमार के मकान की छत का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान छत पर मशाला डालने वाली मशीन की ट्रोली अनियंत्रित होकर काशीराम की छत पर जा गिरी।  Makaan par Giree trolee

मकान में बैठी 25 वर्षी पुतली देवी पत्नी कमल सिंह, 7 महीने कीनिद्धि  , 5 साल की निहारिका  पुत्री कमल, व 8 वर्षीय लक्ष्मी  पुत्री एकीन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों द्वारा स्थानीय राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहा  से पुतलीदेवी व रिद्धि को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। Makaan par Giree trolee

जिला चिकित्सालय से 7 महीने की बच्ची को अन्यत्र रेफर किया गया था जन्हा पर रिद्धि ने दम तोड़ दिया। वही लक्ष्मी व निहारिका को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।। घटना की सूचना मिलते रावतसर पुलिस थाने से  देवेंद्र कुमार एएसआई ने मौके  पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

वंही बच्छी की मौत की सूचना के बाद उपखण्ड प्रशाशन की तरफ से तहसीलदार रावतसर मोके पर पहुंचने की सूचना है।

Makaan par Giree trolee

Leave a Comment

error: Content is protected !!